सिवान: आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म पर गूंजने लगे कैरोल गीत, क्रिसमस कल

  • सुबह 09 बजे से शुरू होगी प्रार्थना
  • प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को दी बधाई
  • मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि हाइटेक संसाधनों से क्रिसमस बधाई देने का चलता रहा सिलसिला

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
क्रिसमस डे को लेकर इसाइ धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है। शहर समेत पूरे जिले में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को गिरिजा घर गुलजार रहेंगे। इस दौरान इसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के साथ उनका जन्मोत्सव मनाएंगे। गिरिजा घरों में प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकियां भी सजाई गई हैं। जहां प्रभु यीशु एवं माता मरियम के जीवन से जुड़ी बातों को प्रस्तुत किया गया है। शहर के महादेवा स्थित फूल गोस्पल चर्च, छोटपुर के रोमन कैथोलिक चर्च एवं हरदिया मोड़ स्थित इमानुएल मिशन चर्च में यीशु मसीह का जन्मोत्सव शुक्रवार की आधी रात के बाद मनाया गया। लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि हाइटेक संसाधनों से क्रिसमस बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। फूल गोस्पल चर्च के फादर पास्टर संतोष कुमार भारती ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सिर्फ विशेष प्रार्थना का ही आयोजन किया जाएगा। विशेष प्रार्थना सुबह नौ बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। इस बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर कैरोल सांग्स गाया जाएगा तथा बाइबिल का पाठ किया जाएगा। इस दौरान परमेश्वर से सभी के लिए क्षमा, दया व प्रेम के साथ-साथ दुनिया से काेरोना को खत्म करने के लिए प्रार्थना होगी। बताया कि प्रभु यीशु का जन्म मानव जाति के उत्थान के लिए हुआ था। ऐसे में क्रिसमस पर्व पर हम सभी को प्रभु यीशु के सिद्घांतों को अपनाते हुए दूसरों की मदद करने का संकल्प लेना चाहिए। यह पर्व हम सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। समाज के बेसहारों, दुखियों, पीड़ितों और निर्धनों के प्रति दिलचस्पी दिखाकर नई मानवता और समाज का निर्माण करने की आवश्यकता है।

बाजारों में दिखी चहल-पहल

भगवान यीशु के जन्मोत्सव को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। क्रिसमस ट्री एवं सांता क्लॉज के गेटअप बाजार में छाए हुए हैं। ना सिर्फ ईसाई समुदाय के लोग बल्कि अन्य वर्गों के लोग भी क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर रहे हैं। क्रिसमस को लेकर खासतौर पर केक एवं पेस्ट्री बाजार में है। शांता क्लॉज द्वारा बच्चों को इस दौरान गिफ्ट एवं चॉकलेट देने के रिवाज को देखते हुए बाजार में कई वेराइटी के चॉकलेट एवं गिफ्ट उपलब्ध हैं। जिंगल वेल, जिंगल वेल की धुन के साथ क्रिसमस कार्ड, क्रिसमस रिंग एवं क्रिसमस पेन बाजार में आए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024