सिवान: नशा करने का विरोध करने पर मां-बेटा को मारा चाकू

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित नगर थाने के शेख मुहल्ले में शुक्रवार को दो युवकों के नशा करने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। विरोध करने से खफा युवकों ने मां-बेटे को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायलों में शामिल महमूद मियां की पत्नी सायरा खातून और उनका बेटा परवेज आलम शामिल हैं। इधर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि युवकों ने घटना को अंजाम तक दिया जब मां-बेटा अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद कई युवक नशीले पदार्थ का सेवन करते दिखे। इधर मां-बेटे ने जब इसका विरोध किया तो सभी उनपर टूट पड़े। इसके बाद उनमें से एक अपने पास रखा चाकू मारकर सभी को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमला करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026