सिवान: विवाहिता की गंदी तस्‍वीरें भेज रहा पति के मोबाइल पर, शादी के बाद से पीछे पड़ गया है सिवान का युवक

परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता की अश्‍लील तस्‍वीरें उसके पति के मोबाइल पर भेजी जा रही हैं। गांव के लोगों को भी तस्‍वीरें दिखाई जा रही है। इससे युवती का दांपत्‍य जीवन खतरे में है। इस आशय की शिकायत पीड़‍िता के पिता ने दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही आत्‍मा साह के बेटे मंटू कुमार साह को आरोपित किया है। इस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छानबीन की जा रही है।

पीड़ि‍ता के पति के मोबाइल पर भेज दी तस्‍वीरें

प्राथमिकी के अनुसार लहेजी मठिया गांव के मंटू साह ने युवती की अश्‍लील तस्‍वीरें बनाकर उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया गया। इतना ही नहीं गांव के लोगों को भी मंटू ऐसी तस्‍वीरें दिखा रहा है। इससे उनकी प्रतिष्‍ठा धूमिल हो रही है। परिवार की प्रतिष्‍ठा का हनन हो रहा है। पीड़‍िता के पिता ने आरोप लगाया है कि मंटू कुमार इन तस्‍वीरों के सहारे मेरी बेटी और दामाद को ब्‍लैकमेल कर रहा है। धमकी दे रहा है कि कहीं शिकायत की तो इन तस्‍वीरों को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे। मेरी पुत्री का वैवाहिक जीवन साजिश के तहत खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पहले मंटू की उस लड़की से जान-पहचान थी। इसी क्रम में शायद उसने कुछ तस्‍वीरें ले ली होंगी। उन तस्‍वीरों के सहारे वह ब्‍लैकमेल कर रहा है। उसकी हिम्‍मत इतनी बढ़ गई है कि वह गांव के लोगों को भी गंदी तस्‍वीरें दिखा रहा है।

  • पति और रिश्‍तेदारों के मोबाइल पर भेज रहा अश्‍लील तस्‍वीरें
  • गांव के लेागों को भी मोबाइल में दिखा रहा फोटो
  • गांव के युवक पर ही गंदी हरकत का आरोप
  • अलग-अलग धाराओं में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026