परवेज अख्तर/सिवान: जिले में आभूषण के दूकानों में बेखौफ बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देना कोई नई बात नहीं है। 20 सितंबर को भी शहर की प्रतिष्ठित दूकान अर्चना ज्वेलर्स में देर शाम को लूटपाट की घटना अंजाम दिया गया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी इस घटना में बदमाशों द्वारा लूट का कई किलो सोना और चांदी का आभूषण बरामद नहीं किया जा सका है। इधर पुलिस ने इस घटना में शामिल कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लूटपाट की इस घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया था और लूट में गया पांच किलो आठ सौ पांच ग्राम सोने का आभूषण बरामद कर बाहबही लूटी थी। इतना ही नहीं लूट में शामिल बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर घटना में प्रयुक्त कई हथियार भी बरामद कर लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
दूकानदार को मार दी थी गोली
लूटपाट की घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने दूकानदार सुरेश कुमार उर्फ सुभाष प्रसाद सोनी को गोलीमार घायल कर दिया था। घायल दूकानदार ने पुलिस को बताया था कि सात-आठ हथियारबंद बदमाशों ने दूकान से करीब आठ से नौ किलो सोना की लूट की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…