सिवान: टिकट बनाकर दलाली करने के आरोप में एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन के आरपीएफ की टीम ने पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर दलाली करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार की है। गिरफ्तार युवक बलिराम भगत हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवाल टोला निवासी है और पचरुखी बाजार स्थित मातेश्वरी मार्केट में आयुष कॉमन सेंटर का संचालन करता है। छापेमारी के दौरान दुकान से पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए 05 तत्काल /प्रीमियम तत्काल लाइव ई टिकट, जिसका कुल कीमत 3564 रुपया व यात्रा किया हुआ 03 ई टिकट, जिसका कीमत 3005.40 प्राप्त किया गया।

इतना ही नहीं मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच में पिंटू के मोबाइन नंबर पर ई टिकट बनाने, बेचने एवं टिकट के धनराशि के लेनदेन तथा टिकटों का आदान-प्रदान किए जाने संबंधी प्रमाण मिला है। संचालक ने बताया है कि उपरोक्त मोबाइल नंबर पचरूखी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पिंटू सिंह का है। उपरोक्त संचालक आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है। छापेमारी टीम में स्थानीय प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन व कांस्टेबल नागेंद्र यादव मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026