परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप पर एक महिला से पर्स छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो उच्चकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा पुलिस को सौंप दिया.बताते चलें कि बुधवार की दोपहर बिजली कार्यालय से बिजली बिल जमा करके वापस घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो उच्चकों ने महिला का पर्स छीन लिया और भागने लगे. जिसके बाद महिला ने हल्ला हंगामा शुरू किया और स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले सौंप दिया.
महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी बताई जा रही है. महिला ने बताया कि मैं बिजली कार्यालय से बिजली बिल जमा कर वापस लौट रही थी तभी बबुनिया मोड़ के समीप यह दोनों उचक्के मेरा पर्स छीनकर भागने लगे और इसके बाद मैंने हल्ला हंगामा किया तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया महिला ने यह भी बताया कि पर्स में एक मोबाइल व तीन हजार रुपये सहित अन्य समान है.हालांकि की देर संध्या तक महिला ने स्थानीय थाना में आवेदन नहीं दिया था पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…