सिवान: गर्दन पर कट्टा सटाते युवक का फोटो वायरल

  • कैप्शन में लिखा गया है कि एक के 47 का गोली और यादवों की बोली कभी खाली नहीं जाती
  • ग्रामीण पूछ रहे हैं सवाल कहां है सुशासन सरकार की पुलिस

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
साइकिल पर सवार एक किशोर के गर्दन पर कट्टा सटाते एक अन्य किशोर का फोटो वायरल हुआ है। वहीं कैप्शन में लिखा गया है कि एक के 47 का गोली और यादवों की बोली कभी खाली नहीं जाती।वायरल फोटो में एक सादे पाजामा-कुर्ता लिवास में किसी नेता की अगुवाई में मार्च करते कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं।वायरल फोटो में कट्टा सटाता हुआ किशोर इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव के राजेश राय का पुत्र तरस राय बताया जा रहा है।जो मध्य प्रदेश में राजमिस्त्री का काम करने वाले अपने पिता राजेश राय के साथ रहता है।वहीं साइकिल पर सवार दूसरा युवक जिसके गर्दन पर पीछे से कट्टा सटाया गया है,वह उसी गांव के भोला सिंह का पुत्र किशन कुमार है।

जो दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।वहीं परिजनों व गांव वालों का कहना है कि छह-सात महीने पहले किसी बारात पार्टी में किसी ने तरस कुमार के हाथ में कट्टा दे दिया था।वहीं गर्दन पर सटाते हुए उसका फोटो खींच लिया था।जिसे वायरल कर दिया गया है।फिलहाल एक महीने पहले यह युवक अपने पिता के पास चला गया है।दोनों नाबालिग किशोरों को सीधा-साधा स्वभाव का बताया जा रहा है।वहीं ग्रामीणों का सवाल है कि कहां है सुशासन सरकार की पुलिस। मामला इसुआपुर पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है।जिसका पुलिस तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026