सिवान: शराब के नशे में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एक पुलिसकर्मी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिसकर्मी शराब की नशे में घुत था। जिसकी शिकायत किसी ने वरीय पदाधिकारियों से कर दी। फिर क्या त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस केंद्र के समीप अमलोरी बाईपास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मेडिकल जांच करायी गयी। बताया जाता है कि ब्रेथ एनालाइजर में उसके द्वारा शराब पीने की की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे पूर्ण शराबबंदी कानून का उलंघन करने के मामले में जेल भेज दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गंभीर आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पकड़ा गया पुलिसकर्मी रोहतास जिले के विक्रमगंज निवासी मोहन यादव है। जो पुलिस लाइन स्थित दंगा नियंत्रण बल में तैनात था।

पहले भी एक पुलिसकर्मी किया जा चुका है बर्खास्त

इसके पहले भी जिले के महादेवा ओपी में तैनात एक एएसआई को भी शराब पीकर हंगामा करने के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है। बर्खास्त पुलिसकर्मी गोपालगंज जिले के थावे निवासी लालबाबू मांझी था। वर्ष 2020 के फरवरी महीने में उसे तत्कालीन एसपी अभिनव कुमार के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026