सिवान: अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी पूरी, पहली कक्षा के बच्चों की होगी मौखिक परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद जिले के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। 12 अक्टूबर से जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा पूरी भी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार पहली कक्षा के बच्चों की केवल मौखिक परीक्षा होगी। जबकि दो से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं लिखित मूल्यांकन परीक्षा ली जाएगी।

इसको लेकर सामग्री का वितरण भी कर दिया गया। बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में मनोज सिंह के नेतृत्व में वर्ग 1 से 8 तक प्रश्नपत्र का वितरण किया गया। प्रखंड के कुल 32 हजार 450 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हिंदी के लिए 28 हजार 78 और उर्दू के लिए 4 हजार 372 बच्चे शामिल हैं। वहीं नौतन प्रखंड के 56 सरकारी स्कूलों में वर्ग 1 से 8 तक के 10 हजार 398 बच्चों की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन होगी। बीईओ अनिल कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024