सिवान: नौ हजार रुपया को ले राहुल की हुई थी हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत बैशाखी गांव निवासी राहुल कुमार ठाकुर की गला रेतकर हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। राहुल की हत्या नौ हजार रुपये के लिए की गई थी। पुलिस ने मामले में शामिल चार किशोर सहित छह को पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद चारों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि दो को मंडल कारा भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शव मिलने के 24 घंटे के अंदर राहुल कुमार ठाकुर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि इस कांड में छह लोगों की संलिप्तता थी।

हत्या का कारण रुपये का विवाद था। बताया कि सभी आरोपितों ने हथियार खरीदने के लिए राहुल से नौ हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ महीने बाद जब इन लोगों से राहुल ने अपने रुपये की मांग की तो सभी ने उसे देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद राहुल लगातार रुपये की मांग करता रहा। जब रुपये देने से सभी ने इन्कार कर दिया तो राहुल ने पुलिस को सारी बात की जानकारी देने की चेतावनी दी, इसे नाराज होकर सभी ने राहुल की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद उसे घर से बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। जेल जाने वालों में मो. शहाबुद्दीन और अब्दुल शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024