सिवान: संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ शहीदों के सपनों की भारत बनाओ-माले

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले द्वारा शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क से एक आजादी मार्च निकाला गया. जो शहीद सराय स्मार्क स्थल पर जा कर सभा मे तब्दील हो गया. वही शहीद सराय में पहुंचकर दो मिनट का मौनरख पुष्पअर्पित की गई तथा संविधान लोकतंत्र को बचाने और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया. सभा का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले जिला सचिव हँसनाथ राम ने कहा कि 1857 और 1942 के आंदोलन में हमारे देश के वीर सपूतों ने शहादत के बल पर अंग्रेजों को भगाया और सबसे सुंदर देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और सभी धर्मों को सम्मान वाला संविधान दिया, आज यह लोकतंत्र व संविधान को रौंदा जा रहा है. बोलने, खाने, पहने की आजादी पर हमला हो रहा है. देश में सांप्रदायिक जहर फैलाया जा रहा है. देश की सारी संपत्ति बेची जा रही है और महंगाई बेरोजगारी की आग में जनता को झोंका जा रहा है.

11 अगस्त 1942 को 7 वीर सपूतों ने बिहार विधानसभा के सामने झंडा फहराते समय शहीद हुए इस ऐतिहासिक दिन पर हमारी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का आजादी मार्च व संकल्प लेने का कार्यक्रम कर रही है. वही नईमुद्दीन अंसारी और अमरनाथ यादव ने कहा कि जिस भारत की सपना शहीदों ने देखा था उस सपना को चकनाचूर किया जा रहा है. हमारी पार्टी पूरे बिहार व भारत में शहीदों के सपनों का भारत बनाने में और आगे बढाएगी. 15 अगस्त को गांव गांव में शहीदों की याद में ध्वजारोहण किया जाएगा.

दरौली विधायक सत्यदेव राम ,जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि हर लड़ाई में बिहार पूरे देश की दिशा दिया है. इस बार भी संविधान व लोकतंत्र पर हमला करने वाले ताकतों को सत्ता से बाहर बिहार ने करके दिया है. आगामी 2024 और 2025 में भी सत्ता से बाहर किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम के पहले नरेंद्रपुर शहीद उमाकांत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर सोहीला गुप्ता, मुकेश कुशवाहा, शिवजी सहनी, योगेंद्र यादव, जय शंकर पंडित, मुमताज अंसारी, सुजीत कुशवाहा, मंजू देवी, मंजीता, युगल किशोर ठाकुर, अमित कुमार, सुनील यादव, अनीश कुमार, दीपक, विनोद आदि लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026