सिवान: चलनी से चांद देख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

  • करवा चौथ को लेकर रविवार की बंदी के बावजूद बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी
  • फिर पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत
  • कसेरा टोली में विनय आनंद के आवास पर करवा चौथ की पूजा-अर्चना

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में करवा चौथ की रविवार को धूम मची रही। सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ करवा चौथ का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद देर शाम चांद निकलने के बाद पूजा-अर्चना की। साथ ही चलनी से चांद देख पति की लंबी उम्र की कामना की। फिर पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। इससे पहले नए परिधान में साज-श्रृंगार कर महिलाओं ने चांद निकलने के बाद भगवान शिव, पार्वती व कार्तिकेय भगवान की विधि-विधान से पूजा की।

शहर के विभिन्न मोहल्ले में टोली बनाकर महिलाओं ने घरों में व मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शहर के कसेरा टोली में विनय आनंद के आवास पर करवा चौथ की पूजा में रेखा आनंद, मोनिका आनंद, रुपल आनंद, गिन्नी आनंद, ज्योति आनंद, सुप्रिया आनंद, भारती आनंद, रौशनी आनंद, पूनम सहनी, पूनम आनंद, नीतू आनंद, नीरु साहनी, निधि साहनी, सिंपल कौर, प्रीतम कौर व रितु कौर पूजा में शामिल हुईं।

करवा चौथ की कथा सुनने के बाद आपस में करवे बंटवाए। चांद देखने के बाद अर्घ्य देकर चलनी से चांद देखकर व्रत खोला। पति के हाथ से पानी पीने के बाद रस्म पूरी कर पैर छुकर आर्शीवाद लिया। महिलाओं ने बताया कि सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत विशेष फलदायी है। व्रत सौभाग्य व आरोग्य की दृष्टि से मंगलकारी है। इधर, करवा चौथ को लेकर रविवार की बंदी के बावजूद बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी। मिट्टी का करवा व पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजार में पहुंचते रहे। ब्यूटी पार्लर में सजने व मेंहदी लगवाने के लिए देर शाम तक महिलाओं का आना-जाना लगा हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024