परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल पुलिस ने शराब कारोबार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लकड़ी दरगाह निवासी पान बाबू और कृष्णा पासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 80 बोतल शराब बरामद किया गया है। साथ ही शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को सियाड़ी से गिरफ्तार करने की बात बतायी जा रही है। इधर उत्पाद विभाग की टीम ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी मुरारपट्टी गांव का गोरखपुर कुर्मी का पुत्र अवधेश कुर्मी है।
उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि घर के सामने रख खुलेआम शराब बेचने की सूचना के बाद मुरारपट्टी गांव में छापेमारी की गई थी। इधर बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर नहर बांध पर शराब की खरीद बिक्री व पीने के आरोप में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जानकीनगर नहर बांध पर देसी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी देवनार शर्मा व राजेश शर्मा के पास से शराब बरामद की। वहीं शराब का सेवन कर रहे बाजितपुर निवासी राजू शर्मा व मुकेश शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…