सिवान: स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा में नकल करते सात निष्कासित

परवेज अख्तर/सिवान: स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा में गुरुवार को सात परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। इससे परीक्षार्थियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। दूसरे दिन पहली पाली में गणित, दर्शनशास्त्र, उर्दू व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में हिंदी, वनस्पति विज्ञान, लेखाशास्त्र व भूगोल विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन दोनों पाली की परीक्षा में जहां 1674 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। वहीं 1610 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 58 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सात परीक्षार्थी नकल करते पकड़कर निष्कासित कर दिए गए। इसमें जेडए इस्लामिया कालेज केंद्र से छह तथा डीएवी पीजी कालेज केंद्र से एक परीक्षार्थी शामिल हैं।

डीएवी पीजी कालेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि पहली पाली में एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। बताया कि पहली पाली में कुल 308 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें 294 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 465 में से 450 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 15 अनुपस्थित रहे। वहीं जेडए इस्लामिया कालेज केंद्र में प्रथम पाली में कुल 325 में 307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 17 अनुपस्थित रहे। जबकि कुल 576 में 559 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि पहली पाली में नकल करते छह परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024