सिवान: पांच तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं

परवेज़ अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड के प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के जारी हुए रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को स्क्रूटनी का विकल्प दिया गया है। प्रशिक्षण सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष और 2020-22 के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं पांच नवंबर तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन केवल आनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियाें को प्रति विषय 200 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा। केवल थ्योरी विषयों के लिए ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लिंक जारी किया है। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं सेकेंडरी डाट बिहार बोर्ड आनलाइन डाट काम पर विजिट कर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। बता दें कि डीएलएड फेस टू फेस पाठ्यक्रम के तहत फर्स्ट और सेकेंड ईयर का परीक्षा परिणाम 11 अक्टूबर को ही जारी कर दिया गया है।

रिटोटलिंग में अंक घटने पर कम हो जाएंगे टोटल मार्क्स :

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार स्क्रूटनी की प्रक्रिया में तीन तरह के परिणाम हो सकते हैं। अगर उत्तर पुस्तिकाओं में अंदर के पन्नों के अंक मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं होंगे, तो उसमें सुधार किया जाएगा। वहीं दिए गए अंकों में अगर कोई त्रुटि होती है तो उसमें भी सुधार होगा। जबकि अगर कोई प्रश्न अमूल्यांकित है तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा। स्क्रूटनी की प्रक्रिया में अंक में बढ़ोतरी व घटोतरी भी हो सकती है। यहां तक कि अंक यथावत भी रह सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026