परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सदर प्रखंड के सलेमपुर संकुलाधीन स्थित नया प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया. उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में विगत् दो सप्ताह से चल रहा था. वे अपने पीछे पत्नी संध्या देवी,एक बेटी प्रीति , दो पुत्र प्रिंस एवं प्रियम को छोड़ चल बसे हैं. शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर है.
पैतृक गांव मुड़ा में अंत्येष्टि संस्कार किया गया. जिसमें पिठौरी पंचायत के मुखिया मंकेश्वर माझी,पूर्व मुखिया अमरनाथ कुशवाहा, सरपंच प्रेमचंद माझी, संकुल समन्वयक तारकेश्वर दूबे, प्रधानाध्यापिका मंजू राय, शिक्षक ललन यादव, डॉ मन्नू राय, विकास कुमार सिंह, डॉ संतोष सिंह, आनंद प्रसाद, अली अकबर सहित सैकड़ों शिक्षक एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…