सिवान: टीबी मरीजों को मिस्ड कॉल पर मिलेगी पूरी जानकारी, कर सकेंगे शिकायत

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीबी मरीजों के लिए जारी किया है टॉल फ्री नंबर
  • मिस्ड कॉल करते ही इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2025 तक क्षय रोग को भारत से खत्म किया जाए. इस विषय को लेकर समाज के हर वर्ग को साझे प्रयास करने की जरूरत है. टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब सभी लोग मिलजुल कर टीबी को जड़ से खत्म करने में सहयोग करेंगे. भारत सरकार द्वारा टीबी की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-116666 जारी किया गया है. जिसपर कोई भी व्यक्ति मिसकॉल करके टीबी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देश की सबसे गंभीर बीमारी समझी जाने वाली टीबी (क्षय रोग) के इलाज में अब मोबाइल फोन की मदद ले रही है. इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर तैयार किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल करते ही इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

इस तरह कारगर साबित हो सकती है मिस्ड कॉल सेवा

  • ज्यादातर टीबी मरीज गरीब तबके से आते हैं। जानकारी के अभाव में भी साधारण टीबी के मामले जटिल रूप ले लेते हैं
  • मिस्ड कॉल सेवा की मदद से इन्हीं मरीजों की पहचान करने और चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी
  • नई सेवा स्वास्थ्य मंत्रालय को टीबी के कारण हो रहे दुष्प्रभावों के मामलों की शिनाख्त करने में भी सहायता करेगा

टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न चरणों में चल रहा है अभियान:

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न चरणों में व्यापक स्तर पर टीबी के मरीजों की खोज को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में अनाथालय, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, वृद्धा आश्रम, कारागृह, सुधार गृह, रैन बसेरा, पोषण पुनर्वास केंद्रों, ईंट भट्टा के मजदूर, नव निर्मित कार्यस्थल के मजदूर, ग्रामीण दूरस्थ एवं कठिन क्षेत्र, महादलित टोला और अन्य लक्षित समूह जैसे उच्च जोखिम युक्त समूह पर विशेष नजर रखी जा रही है. वहीं, टीबी की निःशुल्क जांच व इलाज पर विभाग विशेष ध्यान दे रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026