सिवान: समय पर पेंशन नहीं मिलने पर शिक्षक देंगे धरना

विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने की हुई

परवेज अख्तर/सिवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ इकाई सीवान की बैठक संघ के उपाध्यक्ष प्रो. रामानंद पांडे के आवास पर हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य पदाधिकारियों के निष्क्रियता के कारण किसी भी माह में समय पर पेंशन का भुगतान नहीं हो पाता है. नियत समय पर पेंशन का भुगतान न होना उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना है. वहीं छठां तथा सातवें पे का अंतर राशि विश्वविद्यालय में उपलब्ध है.

फिर भी उक्त राशि का भुगतान विश्वविद्यालय पदाधिकारी द्वारा नहीं किया जा रहा है. विश्वविद्यालय के इस ढुलमुल रवैया पर सेवानिवृत्त शिक्षक संघ सीवान ने क्षेभ व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि पेंशन भुगतान नियमित किया जाए एवं बकाया राशि का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए. भुगतान नहीं होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में प्रो. सीडी चौधरी, प्रो. रवींद्रनाथ पाठक, प्रो. ओबेदुल्ला, प्रो. उपेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026