परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मिस्कार टोली मुहल्ले में बीते 30 जुलाई की रात्रि अपराधियों ने मखदूम सराय निवासी विक्रम गुप्ता उर्फ झिंगना को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बताते चलें कि विक्रम गुप्ता और झिंगना कहीं से अपने घर लौट रहा था. तभी मिस्कार टोली में सामने से आ रहे तीन युवकों ने कट्टा से उसके पैर में गोली मार दी थी.
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद उसने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद भी नगर थाना की पुलिस अब तक विक्रम गुप्ता उर्फ झिंगना पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. इधर झिंगना का परिवार दहशत में है कि आखिर किस ने झिंगना पर गोली चला दी .आखिर वह कौन लोग थे, जिसने गोली चलाई ?
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…