सिवान: खतरा अभी टला नहीं मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी पड़ सकती है भारी

  • बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए धड़ल्ले से एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं लोग
  • सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर कोविड नियमों का पालन नहीं
  • विशेषज्ञों की राय में खतरा अभी टला नहीं कभी भी दे सकता है दस्तक

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का तीसरा फेज की आने की संभावना के बीच लोगों में एहतियात को लेकर काफी लापरवाही बरती जा रही है। सार्वजनिक संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, अस्पताल सहित बाजारों में भी अब अधिकाधिक लोगों के चेहरे से मास्क गायब हैं। लिहाजा कोरोना के तीसरे वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की भविष्यवाणी यदि सच साबित होती है तो इस बार भी काफी नुकसान हो सकता है। बुधवार को भी शहर में पड़ताल के दौरान पाया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़-भीड़ वाले बाजार व मॉल में भी अधिकतर लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए धड़ल्ले से एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे थे।

चेतावनी के बाद भी उन्हें लोगों द्वारा कोविड नियमों का पालन का अनदेखी किया जा रहा है। इधर स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो संभावित तीसरे वेव के संक्रमण से बचाव के लिए केवल वैक्सीनेशन ही नहीं बल्कि लोगों में भी इसको लेकर जागरूकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग बचाव को लेकर अपना काम कर रहा है लोगों को अपने चेहरे पर मास्क व सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना चाहिए। कारण है कि खतरा अभी टला नहीं है कभी भी दस्तक दे सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026