सिवान: हिना शहाब को आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा ने सबको चौंकाया

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी सह सिवान लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हिना शहाब को आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा ने सबको सकते में डाल दिया है,लेकिन अभी तक इसकी कोई पार्टी द्वारा अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है,हालांकि पचरुखी प्रखंड के हरदिया पंचायत के एक बीडीसी सदस्य सह आम आदमी पार्टी के सिवान इकाई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता नबी हुसैन के द्वारा पार्टी के आलाकमान एवं हिना शहाब का बजापते एक तस्वीर लगा कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है कि मैडम हिना साहिबा को आम आदमी पार्टी में हार्दिक अभिनंदन है.

सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल होने से सिवान में राजनीति तपिश बढ़ गई है तथा चहुओर जिले में एक चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि पूर्व में भी हिना शहाब का एक बार बयान आ चुका है कि मैं अभी किसी दल में नहीं हूं,मेरे लोग जैसा निर्णय लेंगे,उनका निर्णय पर मैं तैयार रहूंगी,यहां बताते चलें कि बीते दिन सिवान के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान का भी एक फोटो क्लिप श्री तेज प्रताप यादव के साथ वायरल हुआ था,जिस वायरल तस्वीर की चर्चा अभी थमा ही नहीं कि इसी बीच सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मोहम्मद शहाबुद्दीन की धर्मपत्नी हिना शहाब से संबंधित एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होकर अपने हाथ में चर्चा का विषय बना डाला है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024