सिवान: 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 43 फीसदी लाभार्थियों को दिया जा चुका है वैक्सीन का डोज

  • 31 जनवरी तक सभी छात्रों का वैक्सीनेशन कर लेने का है लक्ष्य
  • सौ फीसदी वैक्सीनेशन वाले स्कूलों को किया जाएगा सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम लगातार जारी है। महामारी से सुरक्षा को लेकर जिले में 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस उम्रवर्ग के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या भी शामिल है। विभाग की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा के पूर्व 31 जनवरी तक वैक्सीनेशन पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को गति देते हुए विभाग ने इस उम्र के करीब 43 फीसदी लाभार्थियों का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है। कोविड टीकारण के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स में डीएम के अलावा सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और सहयोगी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पत्र के माध्यम से यह निर्देश दिया गया है कि वैसे विद्यालय जहां के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हो चुका है उस विद्यालय को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के कुल 03 लाख 17 हजार 601 हैं लाभार्थी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के कुल 03 लाख 17 हजार 601 लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 01 लाख 34 हजार 394 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। बताया गया कि 21 जनवरी तक जिले में सबसे अधिक नौतन प्रखंड के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया है। यहां कुल 94.6 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर बड़हरिया प्रखंड का नाम है, जहां 61.9 फीसदी लाभार्थियों का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया गया है। इसी तरह गोरेयाकोठी में 53.2, मैरवा में 51.3, बसंतपुर में 45.7, हसनपुरा में 44.4, जीरादेई में 43, पचरूखी में 42.8, सीवान सदर में 39.7, अर्बन में 39.7, आंदर में 39, हुसैनगंज में 38.4, लकड़ीनबीगंज 38.1, महाराजगंज में 37.8, दरौली में 32.5, भगवानपुर में 32, दरौंदा में 31.9, गुठनी में 29.9, रघुनाथपुर में 28.5 व सिसवन प्रखंड में 26.5 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026