सिवान: चोरो ने विद्यालय को चौथा बार बनाया निशाना, लाखो की चोरी

जून महीने में दो बार बना विद्यालय निशाना

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नगर पालिका में चोरो ने चार बार घटना को अंजाम दिया है.जहाँ अब तक लाखो से अधिक की सम्पति की चोरी हो चुकी है.विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नुरजहॉ ने बताया कि बीते चार महीने में में चोरो ने विद्यालय में चार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है.पहली घटना 14 अप्रैल को घटित हुई थी जहाँ मध्यान भोजन बनाने के लिए रखे गए चावल बर्तन सहित अन्य समानो की चोरी हुई थी तो दूसरी घटना 12 जून की हैं जहां खिड़की के ग्रिल तोड़ कर चोरो ने बर्तन व राशन की चोरी की थी जबकि 11 दिन बाद यानी 24जून को चोरो ने किचेन से बर्तन,सात बोरा चावल, अग्निशमन यंत्र व अन्य समानो की चोरी की गई है.

और चौथा चोरी बुधवार की संध्या किया जहां कार्यालय का ताला तोड़ रखे गए तीन पंखा,बर्तन सहित अन्य समानो की चोरी की गई है.इसकी जानकारी हमलोगों को हुई तो जब हमलोग विद्यालय पहुँचे तो चोर पगग निकले. प्रधानाध्यापिका ने यह भी कहा की विद्यालय में बार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.लेकिन प्राथमिकी के बावजूद भी पुलिस अब तक चोरी हुई समान बरामद नही कर सकी है. उन्होंने यह भी बताया कि बीते तीन बार हुई चोरी की घटना का प्राथमिकी अज्ञात चोरों पर की गई है लेकिन इस बार की चोरी की घटना के प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया हैं परन्तु अब तक प्राथमिकी नही हुई है.उन्होंने यह भी कहा कि अब तक चारो बार मे तकरीबन लाखो रुपये की संपति की चोरी चोरो ने किया हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026