सिवान: शादी में शामिल होने आए युवक की बोलेरो ले उड़े चोर

  • शहर के पीदेवी मोड़ के समीप एक होटल के सामने से हुई है गाड़ी चोरी
  • पीड़ित यूपी के बलिया जिले के दलन छपरा निवासी अक्षयवर प्रसाद है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में इन दिनों वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। शनिवार की देर रात भी चोरों ने एक बोलेरो गाड़ी को अपना निशाना बना डाला। घटना नगर थाना क्षेत्र के पीदेवी मोड़ के समीप स्थित एक होटल की है। जहां शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गयी। मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिले के दलन छपरा निवासी अक्षयवर प्रसाद अपने एक मित्र के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को शहर के पीदेवी मोड़ के समीप एक होटल पर पहुंचे थे। गाड़ी बाहर खड़ी कर सभी होटल के अंदर चले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली और बाहर आए तो पाया कि गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी की जांच गयी। गाड़ी तो नहीं मिली लेकिन गाड़ी चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024