✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के नया किला मुहहले में आधा दर्जन से अधिक लोगो ने किला निवासी गुलाम मोइनुद्दीन खान के पुत्र डॉ० सारिक नैयर के कार्यालय में घुस कर मारपीट व समानो की तोड़ फोड़ करते हुए 20 से 25 हजार नगद ले लिए जिसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए पीड़ित को घर से जाने लगे जिसके बाद स्थानीय लोगो ने बीच बचाव किया.
वही उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि जाते समय मारपीट करने वाले लोगों ने यह भी धमकी दिया है कि यदि तुम 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देते हो तो तुम्हें जान से मार देंगे.
जिसके बाद पीड़ित का परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है.इधर पीड़ित ने नगर थाना में तीन नामजद व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित ने बताया कि आवेदन मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…