सिवान: बोगस वोट पर रोक के लिए वोटर की बोयोमिट्रिक सिस्टम से जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में यूपी की सीमा से सटे गुठनी प्रखंड के अलावा नौतन व मैरवा प्रखंड के 378 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बुधवार को चुनाव होगा। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भयमुक्त निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोगस वोट पर अंकुश लगाने के लिए मतदाताओं की पहचान बोयोमिट्रिक सिस्टम से होगी। इधर, मंगलवार को पीसीसीपी व पुलिस पदाधिकारी गुठनी के 144, नौतन के 120 व मैरवा के 114 मतदान केन्द्रों पर होने वाले पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम व बैलेट बॉक्स लेकर रवाना हो गए। कुल दो लाख 16 हजार 21 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला मुख्यालय में बनाए गए मतगणना केन्द्र पर 22 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। ध्यान देने वाली बात है कि गुठनी के 144 मतदान केन्द्रों में 136 मूल मतदान केन्द्र जबकि सात सहायक मतदान केन्द्र व एक चलंत मतदान केन्द्र बनाया गया है। वहीं नौतन में 120 मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार से मैरवा में 114 मतदान केन्द्रों में 108 मूल मतदान केन्द्र, दो सहायक मतदान केन्द्र व चार चलंत मतदान केन्द्र हैं।चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक चोर पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। कागजात की जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। चोरी गई बाइक मीर सुराहियां व पड़रौना पंचायत के मुखियापति राजबलम पर्वत की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026