परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियांय निवासी एक अधेड़ को दुख की घड़ी में दूसरे की मदद करना भारी पड़ने लगा है। तंग आकर जियांय निवासी स्व. जतन चौधरी का 52 वर्षीय पुत्र राम दयाल चौधरी ने स्थानीय थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इधर पुलिस ने शिकायत दर्ज होते आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक स्व. कुदन राम का पुत्र शिवजी राम है। राम दयाल चौधरी ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही शिवजी राम ने पत्नी की तबीयत खराब होने पर उससे इलाज को लेकर रुपयों की मांग की थी।
बाद में विश्वास में आकर उसने शिवजी राम को नगद व बैंक खाते से कुल एक लाख 97 हजार 900 रुपये दिया था। हालांकि इलाज के बाद भी शिवजी राम पत्नी को नहीं बचा सका। इधर कुछ दिन बाद जब रामदयाल रुपया मांगने पहुंचा तो शिवजी का व्यवहार देखकर हैरान रह गया। शिवजी ने इलाज के नाम पर लिए रुपये वापस लौटाने से मना कर दिया। मामला यही नहीं रूका, ज्यादा परेशान करने पर पूरे परिवार को एसी/एसटी एक्ट के तहत केस में फंसाने की भी धमकी दे डाली। फलस्वरुप तंग आकर राम दयाल ने थाने में इसकी लिखित शिकायत कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…