सिवान: पुण्यतिथि पर आर्य समाज के पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

✍️परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित आर्य समाज मंदिर के पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाई की 13वीं पुण्यतिथि मंदिर परिसर में रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई। इसके बाद मंत्री संजीव कुमार आर्य ने ‘ओम ध्वज’ का ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात आर्य समाज मंदिर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र प्रसाद आर्य ने की तथा संचालन मंत्री संजीव कुमार आर्य ने किया।

इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद आर्य ने पूर्व मंत्री सतीश भाई द्वारा आर्य समाज के लिए कार्याें पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं मंत्री संजीव कुमार आर्य एवं शिव कुमार शर्मा ने पूर्व मंत्री द्वारा बिहार राज्य प्रतिनिधि सभा में उपमंत्री व प्रभारी मंत्री रहते हुए आर्य समाज के लिए किए गए कार्याें पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उर्मिला देवी, अर्चना कुमारी आर्य, मदन मोहन कुमार माैर्य, कृष्ण कुमार, सिद्धेश्वर पांडेय, नरेंद्र कुमार चौहान, रामानुज मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026