परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फलमंडी में सोमवार की देर शाम लूट के रुपयों का बंटवारा करने के दौरान तीन युवक आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दो युवकों ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कलांदर गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया। घायल सद्दाम ने अपने बयान में बताया कि सोमवार को मजदूरी करने आया था।
तभी फलमंडी के पास हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सद्दाम हुसैन व मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी सैयद अली आया। सैयद अली ने मुझे पकड़ा तथा सद्दाम हुसैन चाकू निकालकर पेट में जान मारने के नियत से चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे मैं घायल होकर गिर पड़ा। नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गिरफ्तार को जेल भेजा दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…