परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी की पिकअप बोलेरो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि बरहनी चँवर के समीप वाहन जांच के दौरान शक के आधार पर एक बोलेरो एक पिकअप की जांच की गई और उसके कागजात की मांग की गई तो चालक द्वारा असंतुष्ट जवाब मिला. वही कागजात मांग की गई तो चालक नहीं दिखाया और भागने लगा.
जिसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि यह बोलेरो और पिकअप चोरी की है. जिसके बाद बोलेरो पिकअप को जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों चोरों की पहचान गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के सरेया अखतेयर निवासी सूरज शर्मा का पुत्र पंकज कुमार शर्मा और विजय कुमार शर्मा के पुत्र सुशांत कुमार शर्मा के रूप में की गई. जिन्हें जेल भेज दिया गया. वही इन चोरों की निशानदेही पर अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…