परवेज अख्तर/सिवान: असांव थाना के मानपुर पतेजी गांव निवासी व पूर्व मुखिया विशुन राम के 30 वर्षीय पुत्र शशि राम को जान से मारने की नियत से बादमाशों ने पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दिया है. पीड़ित ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि असांव बाजार से ट्रैक्टर का मशीनरी सामान लेकर अपने गांव पतेजी के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में असांव गढ़ में स्थित पीपल के पेड़ के पास बरवां के अलावे अन्य कई गांवों के युवकों यथा मिथिलेश यादव, पप्पु यादव, उपेंद्र यादव व अखिलेश यादव सहित अज्ञात 20 के करीब बादमाशों ने मुझे पकड़ कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए हमारे उपर पिस्टल भिड़ा दिया.
स्थानीय ग्रामीणों की बीच बचाव के बाद सभी भाग खड़े हुए. इस बीच आधा दर्जन बाइकों का पेट्रोल खत्म हो जाने पर बाइक को छोड़ कर भाग गये. जहां से सभी बाइकों को पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…