सिवान: दुकानदार ने सिगरेट के पैसे मांगे तो अपराधियों ने मार दी गोली, पुलिस कर रही है जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफ़सील थाना क्षेत्र के कररूवा गाँव मे एक अभिषेक नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। दअरसल खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि कररूवा निवासी अभिषेक कुमार अपने दुकान पर रोज की तरह दुकान खोल अपना रोजी रोटी चला रहा था तभी गांव के ही तीन लोगों ने अभिषेक के दुकान पर आए और सिगरेट मांगे ।अभिषेक के तरफ से सिगरेट दे दिया गया लेकिन उसके बाद अभिषेक ने सिगरेट के पैसे मांगी तो गाँव के तीनों युवक ने रंगदारी करने लगे। जब दुकानदार के द्वारा विरोध किया तो अपराधियों ने दुकानदार अभिषेक को गोली मार दी ।जिसके बाद मौके पर अफरा तफ़री का माहौल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दुकानदार को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

इस घटना की सूचना समाजसेवी श्रीनिवास यादव को जैसे ही मिला वैसे ही सीवान सदर अस्पताल पहुंच घायल युवक के इलाज कराने में जुट गए और जिले के वरीय अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। वही इस घटना में शामिल अपराधियों पर पहले से ही दुकानदार के परिवार पर जान से मारने की धमकी देने की परिजनों द्वारा बताई जा रही हैं ।फिलहाल पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही हैं मामले को जांच करने में जुटी हुई हैं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026