परवेज अख्तर/सिवान : मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सारण जिले के बंगरा जलालपुर में मंगलवार को आयोजित समारोह में सिवान के बच्चों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि बंगरा जलालपुर में हुए प्रतियोगिता में जेपीविवि के कुलपति डॉ. हरिकेश सिंह, राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे। इस प्रतियोगिता में हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम निवासी सीताराम साह के पुत्र ईश्वर कुमार साह, दारौंदा के भिखाबांध निवासी मदन साह का पुत्र पप्पू कुमार साह, कौथुआ सारंगपुर निवासी कृष्णा पड़ित के पुत्र रीतेश कुमार, हारमोनियम में मुड़वार निवासी धूपनाथ प्रसाद का पुत्र अनुज कुमार,तबला में कौथुआ सारंगपुर के राजेश दुबे का पुत्र नीतीश कुमार द्विवेदी, बालिकाओं कलाकार में महाराजगंज की सुनील कुमार की पुत्री मोनालिशा राज को सारण रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…