Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फिल्म जगत में सिवान के युवक ने बनाई पहचान

परवेज अख्तर/सिवान : फिल्म जगत में सिवान के एक युवक ने अपनी पहचान बना कर जिले का नाम रोशन कर रहा है। टीवी सीरियल में निर्देशन के साथ कैरियर की शुरुआत करने वाला यह युवक एक साथ कई फिल्मों में सह निर्देशक का काम कर रहा है। शहर के फतेहपुर के पालनगर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव और उर्मिला देवी के पुत्र सत्यजीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक करने के बाद अभिनय में अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट अनुपम खेर एक्टर प्रिपेयर्स से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद नादिरा बब्बर के साथ उसने कई प्ले किए। इस दौरान सत्यजीत को अभिनय के साथ डायरेक्शन में भी दिलचस्पी और उसने अपने डायरेक्शन कैरियर की शुरुआत टीवी सीरियल तुझ संग प्रीत लगाई सजना सहारा वन पर प्रकाशित होने वाले सीरियल मेरी दुर्गा में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया। इसके बाद हिंदी म्यूजिकल फिल्म तू मेरा है सनम आओ ना आओ ना में निर्देशन कार्य किया। लघु फिल्म लेट्स टाॅक ना में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। फिलहाल वे प्रकाश झा के साथ सहायक प्रकाश झा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहा। प्रकाश झा के बैनर तले बन रही फिल्म परीक्षा में बतौर सहायक निदेशक वे काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के रांची में संपन्न हो चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026