परवेज अख्तर/सिवान: सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग के सचिव के निर्देश पर शनिवार को शहर के तरवारा मोड़ पर जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद व एमवीआई राजीव रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, लहरिया ड्राइव, नाबालिगों द्वारा वाहन चालन, इंश्योरेंस एवं प्रदूषण सहित अन्य कागजातों की जांच की गई।
जांच के दौरान 75 वाहन चालकों से एक लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यातायात नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियम तोड़ने वालों को सजा भी भुगतनी पड़ रही है। बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार ही कार्रवाई जारी है। मौके पर संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…