सिवान: 11 हजार की स्क्रीनिंग में मिले 12 कैंसर के मरीज, 102 संदिग्ध

सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों की हो रही है स्क्रीनिंग

परवेज अख्तर/सिवान: होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें स्तन, मुंह एवं गर्भाश्य सहित अन्य से कैंसर का स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान 11 हजार 280 लोगों की जांच की गई, इसमें 102 मरीज संदिग्ध पाए गए है। जबकि स्तन के 54, मुंह के 43 एवं गर्भाश्य पांच मरीज संदिग्ध हैं। जांच में कैंसर बीमारी के एक दर्जन मरीज मिले हैं। विभाग ने इसके लिए दो डाक्टर सहित अन्य स्टाफ की एक टीम बनाई है। विभाग के अनुसार कैंसर की पहचान यदि प्राथमिक स्तर पर हो जाए तो 60-70 फीसद मरीजों को बचाया जा सकता है। देरी से पहचान होने पर मात्र तीन फीसद मरीजों को बचाने में सफलता मिलती है। इसके लिए विभाग द्वारा जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। बता दें कि जागरुकता के अभाव में मरीजों की संख्या बढ़ी रही है और कैंसर आज बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है।

कहते हैं डाक्टर

जिले सात माह में 11 हजार 280 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसमें 12 मरीज कंफर्म पाए गए हैं। 102 संदिग्ध पाए गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं जिले में लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

डा. सोनी कुमारी, चिकित्सक, सदर अस्पताल

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024