परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और कई मामलों का निष्पादन भी किया। लोगों कि शिकायत सुनने के बाद मौके पर ही डीएम ने संबंधित विभागों को मामला सौंप कर इसे प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिया।। प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान जिलाधिकारी ने 210 फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही जनसमस्याओं से जुड़े करीब 50 से अधिक मामलों का आन द स्पाट निष्पादन किया गया।
जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इन मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण, मनरेगा, बैंकिंग, श्रम, राजस्व, अवर निबंधक कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय, जमीन की मापी, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित मामले आए। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, नलजल, पक्की गली नाली की शिकायत से संबंधित मामले आए। जनता दरबार में विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, वरीय अपर समाहर्ता वृषभानु कुमारी चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…