परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों से ड्रोन एवं श्वान दस्ता की मदद से शराब पीने के आरोप में 15 एवं शराब बेचने के आरोप में दस तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि समाहर्ता के आदेश के आलोक में मद्यनिषेध नीति के सफल के लिए छापेमारी की गई। इसमें शराब पीने और बेचने के आरोप में 25 लोगों गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी अभियान के दौरान 235 लीटर बीयर एवं 22.5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी से 235 लीटर बीयर जब्त किया गया। इसमें अभियुक्त भागने में सफल रहा। अभिषेक यादव, छोटन यादव एवं अनूप यादव पर फरार का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी सरसर, मैरवा ढाला, हथौजी, श्रीकरपुर चेकपोस्ट आदि जगहों पर की गई। छापेमारी में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसआइ सुमेधा कुमारी, अनूप कुमार, एएसआइ रवि कुमार आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…