परवेज अख्तर/सिवान: बिहार कौशल विकास मिशन व श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा शहर के महादेवा रोड स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में गुरुवार को एक दिवसीय जाब कैंप का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, जिला नियाेजन पदाधिकारी राजेश कुमार व नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर जाब कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन शिविर में निजी क्षेत्र के 10 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
जहां कुल 589 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना बायोडाटा जमा किया। इसमें से 280 अभ्यर्थियों का अंतिम रुप से चयन कर लिया गया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय, डीआरसीसी के प्रबंधक कुमार भास्कर, जिला कौशल विशेषज्ञ, जिला कौशल प्रबंधक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…