सिवान: दूसरे चरण में 34 सीट के लिए 29 अभ्यर्थियों का चयन

  • वर्ग 6 से 8 के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की काउंसलिंग
  • तीन केन्द्रों पर 9 प्रखंड नियोजन इकाईयों की काउंसलिंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में छठें चरण के शिक्षक नियोजन के तहत दूसरे चरण की काउंसलिंग शनिवार को शहर के तीन काउंसलिंग केन्द्रों पर हुई। वर्ग 6 से 8 के लिए सामाजिक विज्ञान की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। 9 प्रखंड नियोजन इकाईयों में 34 सीट के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। डीपीओ स्थापना राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को आयोजित काउंसलिंग में सामाजिक विज्ञान के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 29 है। डीपीओ स्थापना ने बताया कि प्रखंड नियोजन इकाई बड़हरिया के लिए 14, दरौली के लिए 4, गोरेयाकोठी के लिए 3, भगवानपुरहाट व पचरुखी के लिए 2-2 जबकि प्रखंड नियोजन इकाई लकड़ी नबीगंज, दरौंदा, हुसैनगंज व जीरादेई प्रखंड नियोजन इकाई में सामाजिक विज्ञान के लिए एक-एक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

इधर, शहर के वीएम हाई स्कूल में जीरादेई व लकड़ी नबीगंज प्रखंड नियोजन इकाई, डीएवी मिडिल स्कूल में भगवानपुरहाट व बड़हरिया प्रखंड नियोजन इकाई, इस्लामिया हाईस्कूल में दरौंदा, हुसैनगंज, रघुनाथपुर, दरौली व गोरेयाकोठी प्रखंड नियोजन इकाई जबकि डीएवी हाई स्कूल में प्रखंड नियोजन इकाई पचरुखी के लिए काउंसलिंग होनी थी। हालांकि तकनीकी कारणों से प्रखंड नियोजन इकाई रघुनाथपुर की शनिवार समेत 9 व 10 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई।

रघुनाथपुर की काउंसिल लिपिकीय व टंकण भूल से स्थगित

प्रखंड नियोजन इकाई रघुनाथपुर की 7, 9 व 10 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग लिपिकीय व टंकण भूल के कारण तत्काल स्थगित कर दी गई है। साथ ही इसकी सूचना सीवान एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड भी कर दी गई है। डीपीओ स्थापना राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बीडीओ सह प्रखंड नियोजन इकाई रघुनाथपुर ने बताया कि अंतिम मेधा सूची जो कि प्रखंड शिक्षक नियोजन के लिए तैयार किया गया है, उसमें लिपिकीय व टंकण भूल है। इससे निर्धारिक काउंसलिंग कराना विभागीय दिशा-निर्देश के विरुद्ध है। ऐसे में सीवान शहर के इस्लामिया हाई स्कूल में 7, 9 व 10 अगस्त को नियोजन इकाई रघुनाथपुर के सामान्य वर्ग एक से पांच व स्नातक ग्रेड की निर्धारित काउंसलिंग को तत्काल स्थगित करने की बात कही थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024