परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने सोमवार को डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान 32 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इस संबंध में शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर शहर में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को शहर में छह लाख से अधिक का बिल बकाया रखने वाले 32 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया है।
वहीं 50 से अधिक बकाएदारों को नोटिस भी दी गई। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में पालनगर, फतेहपुर व डॉ. बीएल दास मोड़ के समीप डेढ़ लाख बकाया रखनेवाले बारह लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महादेवा व मिशन में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब तीन लाख बकाया रखने वाले 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। दूसरी ओर सेक्शन तीन जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर व कंधवारा में दो लाख बकाया रखनेवाले नौ लोगों का कनेक्शन काटा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…