परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को दोनों पाली की परीक्षा से 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थियों का निष्कासन नहीं हुआ। प्रथम पाली में विज्ञान व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई।
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में आवंटित 385 की जगह 335 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 50 परीक्षार्थियोंं ने परीक्षा छोड़ दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में 207 की जगह 180 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 27 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में आवंटित 178 की जगह 155 परीक्षार्थी शामिल हुए और 23 अनुपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…