उत्पाद की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से दो ट्रकों से भारी मात्र में शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि शराब बंदी को सफल बनाने के लिया मुख्यालय के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली की एक मिनी ट्रक में शराब की खेप आ रही है। इसके बाद बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुरा पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी की गई तो ट्रक से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही दूसरी ओर गुठनी चेक पोस्ट पर जांच अभियान के दौरान एक ट्रक से शराब बरामद की गई।
दोनो वाहनों से 6024 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब तस्करों में वैशाली जिले के अटकौली निवासी रंजीत कुमार, चितामनपुर निवासी लालू कुमार और राजस्थान के उदयपुर जिला के चमेरी थाना क्षेत्र के रावत मोहल्ला निवासी भारत सिंह है। जबकि उत्पाद टीम को देख अशोक कुमार सिंह नामक तस्कर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…