सिवान: इंटर की परीक्षा में चौथे दिन 660 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी 36 परीक्षा केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 48 हजार 849 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 48 हजार 189 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस दौरान पहली पाली में जहां अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई।

पहली पाली में 344 व दूसरी पाली में 316 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित :

जानकारी के अनुसार पहली पाली में 344 तथा दूसरी पाली में 316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह कुल 660 परीक्षार्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 29 हजार 436 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 29 हजार 92 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। इस तरह 344 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में 19 हजार 413 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन, इसमें 14 हजार 97 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इस तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 316 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026