सिवान: तीनों केंद्रों पर 67 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक पार्ट टूू सत्र 2019-22 तथा पार्ट टू की विशेष परीक्षा शहर के तीन केंद्रों पर सोमवार को जारी रही। हालांकि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सख्ती बरते जाने के कारण एक भी परीक्षार्थी को नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया। पहली पाली में भूगोल व बिजनेस इकोनामिक्स विषय की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में बाटनी व म्यूजिक विषय की परीक्षा हुई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में तीनों केंद्रों पर कुल 1044 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें 977 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 67 ने परीक्षा छोड़ दी।

डीएवी पीजी कालेज केंद्र के केंद्राधीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि पहली पाली में कुल 193 में से 179 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 14 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में कुल 180 में से 161 उपस्थित हुए, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। वहीं जेडए इस्लामिया कालेज में पहली पाली की परीक्षा में कुल 205 में से 194 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 214 में 202 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं राजा सिंह कालेज केंद्र में पहली पाली में कुल 166 में से 157 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि नौ अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 86 में 84 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026