सिवान: दो दिनों में विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 8836 ने किया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनाने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मुख्य रुप से 18-19 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को फोकस किया गया है। जिला निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 4276 आवेदकों ने आवेदन जमा किया। इसमें 18-19 आयुवर्ग के 1150 आवेदक, 19 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 2348 व अन्य आयुवर्ग के 3498 आवेदकों ने नाम जाेड़ने को लेकर फार्म छह जमा किया। वहीं 430 आवेदकों ने फार्म सात व 348 आवेदकों ने फार्म आठ जमा किया। वहीं दूसरी ओर रविवार को दूसरे दिन कुल 4560 आवेदकों ने आवेदन जमा किया।

इसमें 18-19 आयुवर्ग के 1091 आवेदक, 19 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 2594 व अन्य आयुवर्ग के 3685 आवेदकों ने नाम जाेड़ने को लेकर फार्म छह जमा किया। वहीं 603 आवेदकों ने फार्म सात व 272 आवेदकों ने फार्म आठ जमा किया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट करने के लिए नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनाने, नाम काटने व संशोधन आदि की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2024 को 18 साल हो रही है, वह फार्म संख्या छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। दावा आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024