परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मैरवा की तरफ से एक कार में शराब की खेप आ रही है. सूचना पर सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित जमसिकड़ी में वाहन जांच शुरू की गई. जांच के दौरान एक कार आती दिखी. कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक गाड़ी खड़ी कर भागने लगा.चालक को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया.
कार की तलाशी लेने पर 571 बोतल शराब बरामद की गई. वहीं दूसरी और सूचना के आधार पर सिधवल मोड़ पर वाहन जांच के दौरान कार की तलाशी ली गई.तलाशी के दौरान कार से 615 बोतल शराब बरामद हुई. इसके बाद चालक की गिरफ्तारी कर ली गई. गिरफ्तार हरियाणा निवासी कुलदीप शर्मा है.गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि महादेवा निवासी मुकेश मांझी की शराब है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…