परवेज अख्तर/सिवान: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के आवास पर आज सुबह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी एवं मोहम्मद असगर अली मोहम्मद नूरैन ने उनसे मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें मांग किया कि सीवान जिले के कब्रिस्तानओं की घेराबंदी जल्द कराया जाए. साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा चल रही योजनाओं का लाभ गरीब आम जनता तक पहुंचाया जाय.
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक योजनाओं से संबंधित विषयों पर काफी देर तक विस्तृत रूप से चर्चा हुई. मंत्री ने बताया कि खासकर अल्पसंख्यक समाज के विकास एवं उत्थान को लेकर सरकार कई योजनाएं चला रही है. अभी हाल के दिनों में कब्रिस्तानों के घेराबंदी के लिए हर जिले में आवंटन भेजा जा चुका है. अल्पसंख्यक बेरोजगार युवकों एवं व्यवसाय के लिए सभी जिलों में ऋण मुहैया कराया जा रहा है. बहुत जल्द कार्य धरातल पर देखने को मिलेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…