सिवान: कुल 03 लाख 17 हजार 2601 लाभार्थियों को दिया जाएगा वैक्सीन का डोज

  • तीन जनवरी से शुरू होगा इनका वैक्सीनेशन
  • सबसे अधिक लाभार्थी बड़हरिया प्रखंड में

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के कुल 03 लाख 17 हजार 2601 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार तीन जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर वैक्सीनेशन जोरों पर है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में 18 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थी जिले में बने विभिन्न सत्र स्थलों पर वैक्सीन का डोज ले रहे हैं। बताया गया कि कोरोना के तीसरे चरण में बचाव को लेकर वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण उपाय है। जिले के लाभार्थियों को समय से वैक्सीन का दोनों डोज लेनी चाहिए। विभागीय जानकारी के अनुसार 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के सबसे अधिक लाभार्थियों की संख्या बड़हरिया प्रखंड में हैं। यहां लाभार्थियों की संख्या करीब तीस हजार 763 बतायी जा रही है। वहीं दूसरे स्थान पर गोरेयाकोठी जहां कुल लाभार्थियों की संख्या 21 हजार 146 है जबकि तीसरे स्थान पर सदर प्रखंड है जहां कुल लाभार्थियों की संख्या 19 हजार 656 है।

सबसे कम लाभार्थियों की संख्या नौतन प्रखंड में

बताया गया कि जिले में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के सबसे कम लाभार्थियों की संख्या नौतन प्रखंड में है। यहां कुल लाभार्थियों की संख्या करीब 08 हजार 683 जबकि दूसरे स्थान पर बसंतपुर प्रखंड हैं, जहां लाभार्थियों की संख्या कुल 10 हजार 059 है। लाभार्थियों की संख्या के आधार पर नीचे से तीसरे स्थान पर आंदर प्रखंड हैं, जहां कुल 10 हजार 494 लाभार्थियों की संख्या है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024