सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति व नवयुवक पूजा समिति के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ और आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई थी। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। प्रत्येक मंगलवार को संध्या सात बजे हनुमान चालीसा पाठ व आरती का आयोजन किया जाता है।

समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में हनुमान चालीसा पाठ और आरती को और भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अगले मंगलवार को संध्या सात बजे इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मौके पर प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, चंदन कुमार, अक्षत, रोशन, बबलू सिंह, विवेक कुमार सिंह, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026